ramcharitmanas

गाजियाबाद में रोका गया राहुल गांधी का काफिला

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (12:24 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए निकल गए, हालांकि  पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को गाजियाबाद सीमा पर रोक लिया। राहुल ने प्रशासन से अकेले संभल जाने की इजाजत मांगी है। उनका कहना है कि मुझे संभल नहीं जाने देना नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मेरे अधिकारों का हनन है। बहरहाल राहुल को रोकने के बाद गाजियाबाद बार्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
 
संभल डीएम ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अमरोहा के डीएम से अनुरोध करते हुए पत्र लिखा था कि राहुल गांधी को अपने क्षेत्र की सीमाओं में ही रोक लिया जाए जिसके चलते राहुल गांधी के काफिले को दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया है।
 
गाजीपुर बॉर्डर की लेन सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही खाली करवा ली गई थी। राहुल गांधी के काफिले को रोकने के चलते कांग्रेस समर्थकों में रोष दिखाई दे रहा है।
 
दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने पहले से बेरीकेट्स लगा रखी है, काफिला जैसे ही पहुंचा पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया है,जिसके चलते राहुल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। जाम से परेशान यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प और हाथापाई होती नजर आ रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

बाढ़ में 'आशीर्वाद का दीया': जनसुराज के तंज पर घमासान, पूछा- पानी में जलाएं दीया या टेंट में?

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या AI इंसानों को मार देगा? 2030 तक विनाश के दावों का पूरा सच

गुरेज से लेकर हेमकुंड साहिब तक मौसम की पहली बर्फबारी, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

दिन-रात की मेहनत से 300 लोगों ने इंदौर में तैयार किया राहुल गांधी का मंच, क्‍या अग्‍नि परीक्षा में सफल होगी कांग्रेस

अगला लेख