Daily Horoscope
✕

राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री राधा मोहनसिंह, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर कही बड़ी बात

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (14:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा में फेरबदल की अटकलों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होने इसका जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि और कहा कि मंत्रिमंडल में कुछ पद रिक्त है और उचित समय पर योगी इस पर फैसला ले सकते हैं।
 
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली और लखनऊ में भाजपा आलाकमान के नेताओं की बैठकों से सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। हाल ही में पार्टी महासचिव संगठन बीएल संतोष तीन दिनों के लिए लखनऊ आए थे और उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा कुछ मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों से अलग अलग मुलाकात की थी। बाद में डॉ. राधा मोहन सिंह ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी जिसको लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।
 
डॉ. सिंह ने हालांकि राज्यपाल से हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया। उन्होने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और संगठन दोनों ही बेहतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने बाद में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी मुलाकात की और इसे भी शिष्टाचार भेंट बताया।
 
डॉ. सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने दिमाग में खयालों की खेती कर रहे हैं, इसका कोई इलाज नहीं है। सबको पता है कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों अच्छा काम कर रहे हैं और लोगों के बीच खासे लोकप्रिय है और जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार का प्रश्न है तो मंत्रिमंडल में खाली पदों को भरने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है और समय आने पर वह उचित फैसला लेने में सक्षम है।
 
उन्होंने कहा कि राज्यपाल मेरी पुरानी परिचित हैं और यहां आने के छह माह बाद तक उनसे नहीं मिल पाया था। आज मौका मिला तो औपचारिकता के तहत उनसे मिलने गया था। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख