suvichar

दीपावली की तैयारी: UP में माटी की सौंधी खुशबू संग बस्तियों में घूम रहे कुम्हारों के चाक

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (12:52 IST)
लखनऊ। दीपावली त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात व उन्नाव के साथ-साथ इत्यादि उत्तरप्रदेश के जिलों के कुम्हारों के चाकों ने एक उम्मीद के साथ रफ्तार पकड़ ली है और कुम्हारों के पूरा परिवार दिवाली के लिए दीपक तैयार करने में रात-दिन जुटा है। कुम्हारों को पूरी उम्मीद है कि जहां उनके दीपक दूसरों के घर रोशन करेंगे तो वहीं उनके घर में भी इस दिवाली खुशियों के साथ आर्थिक तंगी दूर हो सकेगी।
 
खूब मिल रहे ऑर्डर : कुम्हार श्याम ने बताया कि इस बार कानपुर देहात के दीपकों की गुणवत्ता के कारण दूसरे जिलों कानपुर, कन्नौज, उरई व जालौन के दुकानदार भी ऑर्डर दे रहे हैं। जिस हिसाब से मांग हो रही है, इससे बाजार अच्छा दिख रहा है। अभी तक 25 हजार सादे और 5 हजार फैंसी दीये बनाकर तैयार कर लिए हैं। इस बार का समय कुम्हार समाज के लिए आर्थिक रूप से अच्छा दिखाई दे रहा है और एक उम्मीद है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे हम लोगों को इस बार काफी मदद मिलेगी।
 
इस दिवाली महंगी रहेंगे दीये : कुम्हार श्याम ने बताया कि इस बार मिट्टी महंगी होने से इस बार दीपक कुछ महंगे मिलेंगे, क्योंकि पिछले साल 1,300 से 1,500 रुपए में मिलने वाली 1 ट्रॉली मिट्टी इस बार 2,000 में मिल रही है। इससे दीपक बनाने की लागत बढ़ गई है इसलिए इस बार बाजारों में आने वाले दीये पिछले वर्षों की भांति थोड़े महंगे रहेंगे। उन्होंने बताया कि सादे दीपक 70 रुपए के सैकड़ा के हिसाब से थोक में दुकानदारों को दीये जा रहे हैं, वहीं डिजाइनर दीये  100 रुपए सैकड़ा के हिसाब से जा रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

अगला लेख