1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Police arrested 6 people for making roti by spitting

थूक कर बना रहे थे रोटी, पुलिस ने किया 6 लोगों को गिरफ्तार

Roti
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोकोरी कस्बे से पुलिस ने ऐसे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो थूककर रोटी बना रहे थे। इनमें 1 होटल का मालिक और 5 कर्मचारी हैं। इन सभी पर आटे में थूककर रोटी बनाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रोटी बना रहा कर्मचारी आटे पर थूकता दिखा था।

 
वीडियो सामने आने पर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई और होटल मालिक समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कोकोरी के हौदा तालाब वार्ड का है। यहां इमाम अली के नाम से होटल है। वीडियो में दिख रहा है कि तंदूर बनाने वाली भट्टी के पास 3 लोग खड़े हैं। सिर पर टोपी लगाए कर्मचारी तंदूर में रोटी सेंक रहा है। वो आटे की लोई से रोटी बनाता है और फिर उस पर थूककर तंदूर में लगा देता है।
अगला लेख
Covid 19: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में 1 दिन में रिकॉर्ड संख्या में 21 लोगों की मौत