Daily Horoscope
✕

शायर मुनव्वर राणा की मुश्किलें बढ़ी, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दी हजरतगंज थाने में तहरीर

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (23:25 IST)
लखनऊ। शायर मुनव्वर राणा (Poet Munawwar Rana) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 दिन पहले तालिबान (Taliban) के पक्ष में बयान देकर विवादों में फंस गए थे, अभी इससे उबरे भी नहीं थे कि राणा के एक और बयान पर विवाद हो गया है।

ALSO READ: भारत में जाइडस केडिला के कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, 12 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगा टीका

मुनव्वर राणा के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबानी आतंकियों से की थी, उस पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। महासभा ने उन पर कार्रवाई की मांग भी की है। एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है।

ALSO READ: तालिबान के सामने नकदी का संकट, पैसे पर अमेरिका या अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का नियंत्रण
 
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मुनव्वर राणा पर आरोप लगाया गया है कि उनके बयानों से सनातन धर्म को मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, लिहाजा उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। तहरीर में आगे लिखा है कि कुछ अखबारों और न्यूज चैनलों से शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि मुनव्वर राणा ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना चरमपंथी, आतंकी संगठन, बलात्कारी तालिबानियों से की है जिससे संपूर्ण सनातन धर्म मानने वालों की भावनाओं को चोट पहुंची है।
 
दलित समाज को ठेस पहुंचाने वाला : तहरीर में आगे लिखा है कि मुनव्वर राणा का यह कृत्य दलित समाज को भी ठेस पहुंचाने वाला है। प्रदेश की शांति व्यवस्था को ध्वस्त करने का प्रयास भी है। मुनव्वर राणा का ये बयान सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाओं से खिलवाड़ भी माना जा सकता है। तहरीर में जिक्र है कि मुनव्वर राणा का यह बयान कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनल के माध्यम से शिकायतकर्ता की जानकारी में आया लिहाजा मुनव्वर राणा पर हरिजन एक्ट, धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं, शांति भंग करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए एनएसए भी लगाया जाए।(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख