sundarkand
✕

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

Updated: रविवार, 19 मई 2024 (13:13 IST)
Noida news in hindi : उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के होटल में धुंए और आग की चपेट में आने से 27 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट पलक की मौत हो गई है, जबकि उसके मंगेतर इंजीनियर तरुण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। ALSO READ: UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद
 
नोएडा के सेक्टर-104 स्थित मून होटल की चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई। इसी होटल की छठी मंजिल पर इंजीनियर तरुण और फिजियोथेरेपिस्ट पलक रूके हुए थे। आग की ऊंची लपटों और धुएं की चपेट में आने से दोनों की हालत गंभीर हो गई।
 
सूचना मिलते ही मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई, फायर टीम को जैसे ही पता चला कि अंदर एक युवक-युवती फंसे हुए है तो नजदीकी फायर स्टेशन से फायर की दूसरी टीम बुलाई गई, एक टीम युवक-युवती के रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई, वही दूसरी टीम ने आग पर काबू पाया।
 
फायर टीम द्वारा तरुण और पलक को अस्पताल पहुंचाया, जहां पलक की उपचार के दौरान मौत हो गई, वही तरुण अभी गंभीर अवस्था में हैं। पलक मूल रूप से पटना की और तरुण दिल्ली के रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों बाद इन्हें विवाह डोर में बंधना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा युवक-युवती के परिजनों को बड़ा दर्द दे गया।

मिली जानकारी के मुताबिक आगामी माह में दोनों का विवाह होना था। उससे पहले ही अनहोनी ने पलक को नींद के आगोश में ले लिया, जबकि तरुण जिंदगी और मौत से झूल रहा है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख