dharma sangrah
✕

PF घोटाला : अखिलेश यादव और श्रीकांत शर्मा के बीच छिड़ी जंग

Updated: मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (23:41 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्यनिधि घोटाले को लेकर भाजपा और सपा के बीच जंग छिड़ी हुई है। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सरकार में घोटाले होने की बात कह रहे हैं तो वहीं आज श्रीकांत शर्मा को जवाब देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
 
पत्रकारों से अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आप लोग सरकार के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर देखें तो साफ हो जाता है कि जिस समय डीएचएफएल को भुगतान किया गया उस समय समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं थी।
 
भाजपा की सरकार थी। अपना घोटाला छुपाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दूसरों पर झूठा आरोप लगाकर बेदाग साबित होना चाहते हैं।
 
ALSO READ: PF घोटाला : प्रियंका का योगी सरकार से सवाल, किन-किन डिफाल्टर कंपनियों में लगाया है गाढ़ी कमाई का पैसा
 
इस घोटाले की जिम्मेदार योगी आदित्यनाथ की सरकार है, इसलिए मैं कहता हूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी सरकार ने इतना बड़ा घोटाला हुआ है।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे भी इन्हीं की सरकार के विधायक इन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। अगर सरकार चाहती है कि जनता के सामने सच आए तो इस महाघोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट या फिर हाईकोर्ट के सिटिंग से जज से कराई जाए।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि रही ऊर्जा मंत्री की बात तो मुख्यमंत्री इतने कमजोर हैं कि ऊर्जा मंत्री को हटाना तो चाहते हैं मगर हटा नहीं पा रहे हैं।
 
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे : अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के ठीक बाद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव के द्वारा लगाए गए सभी आरोप का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आरोप तथ्यों से परे हैं। वे आंकड़ों को छुपा रहे हैं और सिर्फ सियासत के लिए पत्रकारों को संबोधित किया।
 
सच यह कि पीएफ की धनराशि को निजी कंपनी में जमा करने का फैसला अखिलेश सरकार में ही 21 अप्रैल 2014 को हुआ था।
 
इसके बाद 17 मार्च 2017 को डीएचएफसीएल में पहला निवेश हुआ था। कर्मचारियों का पीएफ का पैसा कहां जमा होगा, यह ट्रस्ट तय करता है। मेरी जानकारी में जैसे ही मामला आया, सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी और प्रथम दृष्टया दोषियों को जेल भेजा।
 
मामले की जांच सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अखिलेशजी 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने ने गलत नंबर डायल किया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख