Hanuman Chalisa

Sambhal Violence : संभल हिंसा में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, मिले ये सबूत

Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (21:36 IST)
Pakistani connection in Sambhal violence : 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इसमें उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन को टारगेट करते हुए पथराव और गोलीबारी की। इस उपद्रव में 4 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने दावा किया था कि उनके द्वारा रबड़ की गोलियां दागी गई थी। अब इस फायरिंग के आरोप-प्रत्यारोप में एक नया मोड़ आ गया है, पुलिस को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने खोखे मिले हैं। इसके चलते पाकिस्तान कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। 
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा घटना के संबंध में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक एसआईटी टीम जांच कर रही है। इस जांच टीम ने पुलिस से सहयोग मांगते मेटल डिटेक्टर फारेंसिक टीम और नगरपालिका की टीम को साथ लिया। मंगलवार में  मस्जिद परिक्षेत्र की नालियों और झाड़ियों की सफाई के दौरान मिट्टी में सने कारतूस के खोखे और पिस्टल की गोलियां मिली हैं।
ALSO READ: Sambhal Violence : Jamiat-Ulema-E-Hind ने संभल पहुंच प्रशासन को दिखाया ठेंगा, मृत युवकों के परिजनों को बांट दिए 5-5 लाख
पुलिस को 6 खोखे मिले हैं, जिसमें तीन 9 एमएमके है, 1 फायर खोखे पर 68.62 पीओएफ लिखा हुआ, जो पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी निर्मित है, दूसरे पर यूएसए का निशान है। जिसे अमेरिका का माना जा रहा है। तीसरे पर एफएन स्टार लिखा है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर जा रही है। इसके अलावा तीन पिस्टल के कारतूसों के खोके भी मिले हैं, जो कंट्री मेड है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने इसे गंभीर माना है और अपनी जांच को और गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। संभल हिंसा के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। 
 
एसपी का कहना है कि गोली लगने से 4 लोगों की मौत हुई थी, गोली लगे एक युवक का मुरादाबाद में उपचार कराते हुए जेल भेज दिया गया है। इस घायल युवक के शरीर से 315 बोर की बुलेट बरामद हुई है जो जांच का हिस्सा है। फिलहाल संभल हिंसा में अब पाकिस्तान कनेक्शन की एंट्री हो गई है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख