shradh paksha
✕

नर्सों को महंगा पड़ा अस्पताल में बंदर संग खेलना

कॉलेज प्रशासन ने 6 नर्सों को किया निलंबित

Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (15:31 IST)
monkey in hospital : उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान 6 नर्सों को बंदर के बच्चे के साथ खेलना खासा महंगा पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेडिकल कालेज प्रशासन ने इस मामले 6 महिला नर्सों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
 
वीडियो में अस्पताल में एप्रन पहने कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इन सभी को निलंबित कर दिया।
 
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल (महर्षि बालार्क चिकित्सालय) के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में स्टाफ नर्स अंजलि, किरन सिंह, आंचल शुक्ला, प्रिया रिचर्ड, पूनम पांडे व संध्या सिंह तैनात हैं।
 
उन्होंने बताया कि बीते दिनों इन महिला स्टाफ नर्सों का ड्यूटी के समय अस्पताल में बंदर के बच्चे से खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। 
 
प्रधानाचार्य के आदेश पर डॉक्टरों की 5 सदस्यीय एक समिति प्रकरण की जांच कर रही है। सीएमएस ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक इन नर्सों से ना तो विभागीय या चिकित्सकीय कार्य लिया जाएगा और ना ही ये उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख