manglik dosh calculator
✕

मेरठ पुलिस ने किया 1 लाख के इनामी बदमाश को ढेर, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से की थी लूटपाट

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (12:20 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ की पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिवशक्ति नायडू को मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित आर्क सिटी कॉलोनी में थाना सरधना से लूटी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाया।
ALSO READ: दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर
एक फ्लैट की जांच के दौरान अंदर से गोलीबारी होने पर दौराला के क्षेत्राधिकारी और थाना कंकरखेड़ा की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों तरफ से घिरने के बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद एक बदमाश के घायल होने का पता चला। घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवशक्ति नायडू बताया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
अपराधी नायडू पर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से दिल्ली के लाजपत नगर में 8 करोड़ रुपए की लूटपाट करने और कड़कड़डूमा अदालत में गोलियां चलाकर मुख्य आरक्षी रणसिंह मीणा की हत्या करने का इल्जाम था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का मोस्ट वांटेड 1 लाख का इनामी नायडू यहां शिव शक्ति वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहे इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए अपने साथियों संग आया था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख