Hanuman Chalisa

नोएडा में 12 घंटे के भीतर 1 छात्र समेत 4 लोगों ने आत्महत्या की

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (19:56 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 घंटे के अंदर 1 छात्र सहित 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव मथुरापुर में रहने वाले सचिन (15) नामक छात्र ने सोमवार देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों किया है।
 
उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के रहने वाले जयदेव यादव (45) नामक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के रहने वाला था। गिरधरपुर गांव में किराए पर रहकर एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से नौकरी में परेशानी होने के कारण वह अवसाद में था।
 
सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 में रहने वाले पुष्पेंद्र (22) ने सोमवार की देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली।
 
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के रायपुर गांव में किराए पर रहने वाले 32 वर्षीय इंजीनियर प्रत्यूष नेगी ने सोमवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला था कि वे काफी दिनों से अवसाद में थे।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आत्महत्या करने वाले अधिकतर लोग किसी न किसी वजह से अवसाद में थे। पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख