dharma sangrah
✕

यूपी में बदले 3 रेलवे स्टेशनों के नाम, जानिए क्या है वजह

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (09:13 IST)
Names of railway stations changed : भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 3 स्टेशनों के नाम परिवर्तन की घोषणा की है। रेलवे की ओर से बताया गया कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh Railway Station) का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया गया है।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जुलाई में इन स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी दी थी। इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन और बिशनाथगंज स्टेशन शामिल हैं। रेलवे द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया गया है। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने केंद्र से इन 3 स्टेशनों का नाम बदलने का आग्रह किया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

अगला लेख