Hanuman Chalisa
✕

ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज, कानपुर में 2000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (09:00 IST)
  • ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज
  • पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
  • कानूनी कार्रवाई होगी
कानपुर (यूपी)। कानपुर शहर के बजरिया, बेगमपुरवा और जाजमऊ सहित विभिन्न इलाकों में ईद के मौके पर बिना अनुमति के ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में लगभग 2,000 लोगों के खिलाफ 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इन मामलों में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नमाज अदा करने वाले लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जाएगी जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
पुलिस कार्रवाई से खफा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद सुलेमान ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस द्वारा एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है और पुलिस कार्रवाई से लगता है कि राष्ट्र केवल एक धर्म का है।
 
उन्होंने कहा कि कुछ लोग ईद की नमाज के लिए देर से आए और ईदगाह परिसर के अंदर जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सड़क पर नमाज अदा की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) ओमवीर सिंह की शिकायत पर ईदगाह प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित 1000-1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बजरिया थाने में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
एसएसआई ने अपनी प्राथमिकी में कहा कि जैसे ही ईद पर 'नमाज' शुरू हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह के बाहर सड़कों पर नमाज अदा करना शुरू कर दिया, जो धारा 144 का उल्लंघन है। कानपुर शहर के बजरिया, बेगमपुरवा और जाजमऊ सहित विभिन्न इलाकों में ईद के मौके पर बिना अनुमति के ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के आरोप में लगभग 2,000 लोगों के खिलाफ 3 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इन मामलों में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नमाज अदा करने वाले लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जाएगी जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख