Hanuman Chalisa
✕

बैंक अकाउंट सीज कर मुनाफ पटेल से वसूले 52 लाख, यूपी रेरा ने क्यों कसा क्रिकेटर पर शिकंजा?

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (09:44 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) द्वारा जारी वसूली प्रमाणपत्र (RC) के आधार पर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल के दो बैंक खातों को सीज कर 52 लाख रुपए की वसूली की है।
 
मुनाफ पटेल बिल्डर कंपनी ‘निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड’ में निदेशक हैं। यूपी रेरा ने मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों की रकम नहीं लौटाने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
 
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एलवाई ने बताया कि ‘यूपी रेरा’ की आरसी पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुनाफ पटेल भी उस कंपनी में निदेशक हैं। विधिक सलाह के बाद राजस्व टीम ने बैंक खाता सीज कर आरसी का पैसा वसूला है। उन्होंने बताया कि बकाया धनराशि की वसूली का भी प्रयास किया जा रहा है।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-10 में ‘निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के तहत ‘वनलीफ ट्रॉय’ नामक एक परियोजना पर काम हो रहा है जिसके खरीदारों ने परियोजना समय पर पूरा नहीं होने पर यूपी रेरा में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सुनवाई के बाद यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आदेश जारी किया था।
 
उन्होंने बताया कि आदेश का पालन नहीं करने पर यूपी रेरा ने बिल्डर को आरसी जारी कर दी थी। जिला प्रशासन के पास बिल्डर के खिलाफ 10 करोड़ रुपए की 40 से अधिक आरसी लंबित है।
 
एलवाई ने बताया कि इस मामले में दादरी तहसील की टीम ने वसूली का प्रयास किया, लेकिन बिल्डर ने पैसे नहीं दिए। इसके बाद तहसील की टीम ने विधिक सलाह लेने के बाद कंपनी के निदेशकों से वसूली शुरू कर दी।
 
अधिकारी ने बताया कि क्रिकेटर मुनाफ पटेल कंपनी के निदेशक हैं। उनके नोएडा और गुजरात में एक्सिस बैंक की 2 शाखाओं में स्थित 2 खातों को सीज कर राशि की वसूली की गई है। दोनों बैंक से तकरीबन 52 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डर के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 
‘निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने वर्ष 2017 में यूपी रेरा में परियोजना को पंजीकृत करवाया था। तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो यूपी रेरा ने बिल्डर को एक और मौका देते हुए अतिरिक्त समय दिया। बावजूद इसके काम पूरा नहीं हुआ। इसी साल इस परियोजना का पंजीकरण भी समाप्त हो गया।
 
एलवाई ने बताया कि यूपी रेरा की आरसी पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में कंपनी के निदेशक मुनाफ पटेल के बैंक खाते सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाकी रकम की वसूली के लिए भी इसी तरह की कार्रवाई हो रही है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
चित्र सौजन्य : ट्‍विटर 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख