Daily Horoscope
✕

यूपी में हुई अनोखी शादी, मां और बेटी ने लिए एक ही मंडप में फेरे

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (21:08 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपरौली विकासखंड में मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में मां और उसकी बेटी दोनों की शादी हुई। इस दौरान कुल 63 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ लेकिन मां-बेटी की शादी ने सभी का ध्‍यान आकर्षित किया।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में लव जिहाद कानून के मसौदे को CM शिवराज की मंजूरी, धर्म परिवर्तन के जरिए हुई शादी होगी रद्द
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पिपरौली में आयोजित सामूहिक विवाह में 53 वर्षीय एक महिला और उसकी 27 वर्षीय बेटी की शादी हुई। अधि‍कारियों के अनुसार बेला नामक एक महिला की शादी हरिहर से हुई थी जिसकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। उन्होंने बताया कि बेला के पति हरिहर की मौत करीब 25 वर्ष पहले हो गई थी।

बेला की शादी अपने पहले पति के छोटे भाई 55 वर्षीय जगदीश के साथ हुई, जो अभी तक अविवाहित थे जबकि उसी सामूहिक समारोह में बेला की छोटी बेटी इंदू की भी शादी हुई। इस समारोह में एक मुस्लिम जोड़े समेत कुल 63 जोड़ों का विवाह पिपरौली विकासखंड के अधिकारियों के अलावा वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
 
बेला ने कहा कि मेरे 2 बेटों और 2 बेटियों की शादी पहले ही हो गई है। छोटी बेटी की शादी के बाद मैंने अपने देवर (पति के छोटे भाई) के साथ अपनी शादी का फैसला किया। मेरे सभी बच्‍चे खुश हैं। इंदु ने कहा कि मेरी मां और चाचा ने हमारी देखभाल की है और मुझे बहुत खुशी है कि अब दोनों एक-दूसरे की देखभाल करेंगे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

अगला लेख