Daily Horoscope
✕

मेरठ में मस्जिद के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा, सचिन सिरोही के खिलाफ FIR

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (15:29 IST)
Meerut news in hindi : उत्तर प्रदेश के मेरठ में छावनी क्षेत्र में एक मस्जिद के निकट हनुमान चालीसा पढ़ने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में एक हिंदू संगठन के नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करने वाले सचिन सिरोही नाम के एक व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरोही और उसके कुछ साथियों ने सोमवार को मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और धर्म विरोधी नारे लगाए थे, इसके बाद उन्होंने मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पढ़ा और मस्जिद को गिराने की धमकी दी। इस घटना से राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
 
पुलिस के मुताबिक, इस घटना की खबर फैलते ही रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस सबके बीच मस्जिद के मुतवल्ली तस्कीन सलमानी समेत मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
 
मस्जिद की वैधता के बारे में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हम यह निर्णय नहीं कर सकते, केवल अदालत इसका निर्णय कर सकती है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
 
इस बीच, इस घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा से मिला और सिरोही के खिलाफ यूएपीए के तहत सख्त करने की कार्रवाई की मांग की।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख