sawan somwar

राइफल की नोंक पर बनाया मुर्गा, मनचलों को सिखाया सबक

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (12:06 IST)
Meerut news in hindi : मेरठ में शोहदों पर एक बुजुर्ग ने सरेराह राइफल तानकर मुर्गा बनाया कर ऐसा सबक सिखाया, जिसके चलते मजनू हंसी का पात्र बन गये। इतना ही नही छात्राओं का पीछा करते हुए अश्लील टिप्पणी करने वाले दोनों मनचलों की पिटाई और मुर्गा बनने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच कर रही है।
 
मामला मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के आशियाना कालोनी का है। मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में कुछ छात्राएं कोचिंग के लिए सेंटर पर जा रही थी, दो मनचले छात्राओं का पीछा करते हुए फब्तियां कस रहे थे।
 
छात्राओं ने तेज गति से कदम बढ़ाकर कोचिंग में शोहदों की जानकारी दी। यह सुनकर कारोबारी मोहम्मद महमूद का खून खौल उठा, उसने अपनी लाइसेंसी राईफल को उठाया और मजूनों पर तानकर सरेआम मुर्गा बना दिया।
 
राइफल उठाकर सबक सिखाने वाले मोहम्मद महमूद ने मनचलों को शपथ भी दिलाई कि वह भविष्य में ऐसी गलती कभी नही करेंगे। जिसके बाद दोनों शोहदों को छोड़ दिया गया, हालांकि वायरल वीडियो में आवाज भी आ रही है कि इन मनचलों का मुर्गा बना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जायें। भीड़ में किसी शख्स ने वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया गया। 
 
इस वायरल वीडियो पर मेरठ रेंज के एडीजी ध्रुव ठाकुर ने संज्ञान लेते हुए एस एस पी रोहित सजवाण को कार्रवाई के आदेश दिये है। एसएसपी ने वीडियो की जांच लोहियानगर थानेदार को सौंप दी है।
 
वायरल वीडियो में शोहदे खुद को निर्दोष बता रहे हैi, लेकिन पान का बीड़ा चबाते हुए वह भीड़ के बीच माफी मांगते हुए मुर्गा बन गए। वही पुलिस का कहना है कि जांच के बाद एक्शन लिया जायेगा, लेकिन राइफल की नोंक पर मुर्गा बनना गलत है, छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को खुद सजा देने की जगह पुलिस को बुलाना चाहिए था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख