ramcharitmanas
✕

UP से बड़ी खबर, मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (13:02 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों में से एक बसपा की मुखिया मायावती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।
 
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मिश्रा ने कहा कि वे स्वयं भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि बसपा राज्य की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 
 
हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि मायावती क्यों चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन माना जा रहा है कि उनकी योजना चुनाव मैनेजमेंट से लेकर चुनावी सभाओं पर ज्यादा ध्यान देने की होगी। इस बार बसपा ने किसी भी दल के साथ चुनावी गठजोड़ नहीं किया है। पिछले चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। 
 
सपा पर कटाक्ष : समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मिश्रा ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के 400 उम्मीदवार ही नहीं हैं तो वह 400 सीटों पर जीत कैसे हासिल करेगी? उन्होंने कहा कि इस बार न तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा। इस बार यूपी में बसपा की सरकार बनने जा रही है। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख