sundarkand
✕

मायावती की अखिलेश को चेतावनी, बसपा के निष्कासित विघायकों को लिया तो सपा टूटेगी

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (14:03 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज बुधवार को अखिलेश यादव की पार्टी को चेतावनी दी कि यदि बसपा के निष्कासित विधायकों को शामिल कराया तो समाजवादी पार्टी में फूट पड़ेगी और पार्टी टूट जाएगी। बसपा से निष्कासित असलम राइनी, मुजतबा, हाकिम लाल, हरगोविंद भार्गव और सुषमा पटेल के कल मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात और बंद कमरे में बातचीत के बाद घटे राजनीतिक घटनाक्रम में आज मायावती ने लगातार 5 ट्वीट किए।

ALSO READ: ट्‍विटर पर 'बराबर' हुए योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
 
उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ने बसपा के निष्कासित विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराया तो सपा में फूट होगी और उसके विधायक बसपा में शामिल होंगे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सपा के कुछ विधायक बसपा में आने को तैयार बैठे हैं।  घृणित गठजोड़, द्वेष और जातिवादी आदि की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी द्वारा मीडिया के सहारे यह प्रकाशित करवाना कि 'बसपा के कुछ विधायक टूटकर सपा में आ रहे' घोर छलावा है।

ALSO READ: गंगा दशहरा 2021: गंगा अवतरण की यह पौराणिक कथा, Ganga Dussehra पर अवश्य पढ़ें
 
उन्होंने कहा कि इन्हें काफी पहले ही सपा और एक उद्योगपति के बीच मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में दलित के बेटे को हराने के प्रयास के कारण निलंबित किया जा चुका है। सपा इन निलंबित विधायकों के प्रति थोड़ी भी ईमानदार होती तो इन्हें अधर में नहीं लटकाए रखती। उन्होंने कहा कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से दलित विरोधी रहा है और वो सुधार के लिए कतई तैयार नहीं है। बसपा के कार्यकाल में भदोही का नाम संत रविदास नगर किया गया था जिसे सपा ने अपने कार्यकाल में फिर बदलकर भदोही कर दिया।(वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख