sundarkand
✕

Hathras stampade : चार्जशीट में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं, मायावती का सवाल

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (11:50 IST)
Hathras stampade chargesheet: बसपा प्रमुख मायावती ने हाथरस भगदड़ केस में चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2300 पेज की चार्जशीट में 11 सेवादारों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सेवादार दोषी है तो भोले बाबा क्यों नहीं?
 
मायावती ने कहा कि यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को हुए सत्संग भगदड़ कांड में 121 लोगों जिनमें अधिकतर महिलाओं व बच्चों की मृत्यु के सम्बंध दाखिल चार्जशीट में सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं होना जनविरोधी राजनीति है। इससे साबित होता है कि ऐसे लोगों को राज्य सरकार का संरक्षण है।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया के अनुसार सिकन्दराराऊ की इस दर्दनाक घटना को लेकर 2,300 पेज की चार्जशीट में 11 सेवादारों को आरोपी बनाया गया है, किन्तु बाबा सूरजपाल के बारे में सरकार द्वारा पहले की तरह चुप्पी क्या उचित है? उन्होंने सवाल किया कि ऐसे सरकारी रवैये से ऐसी घटनाओं को क्या आगे रोक पाना संभव होगा? इससे आमजन चिन्तित है।
 
उल्लेखनीय है कि हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में 2 जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में ही भगदड़ मचने से 121 लोगों ने जान गंवाई थी। जांच में सामने आया था कि 80 हजार का बोलकर ढाई लाख लोगों की जुटाई गई थी। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ैते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोपी बनाया है। 
 
भगदड़ हादसे के मामले में दर्ज FIR में भी भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का नाम नहीं था। अब चार्जशीट में भी सूरजपाल का नाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। चार्जशीट पर अदालत में 4 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

अगला लेख