Hanuman Chalisa
✕

2020 के माघ मेले के लिए रेलवे ने कमर कसी, चलेंगी 160 स्पेशल ट्रेनें

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (08:24 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में होने वाले 2020 के माघ मेले के लिए जहां जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तो वहीं प्रयागराज के माघ मेले के आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के दिक्कत न हो, इसके मद्देनजर रेलवे ने भी कमर कस ली है।
 
160 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी : माघ मेले के दौरान प्रमुख स्नान तिथियों पर 160 स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की योजना बनाई गई है और अगर 160 स्पेशल ट्रेनों से भी आवागमन में दिक्कत होती है तो और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई है। स्टेशनों पर पेयजल की व्यवस्था, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, खानपान स्टॉल, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रेलवे माघ मेले की तैयारी में जुटा है।
ALSO READ: 2020 Magh Mela : दूधिया रोशनी में डूबी होगी संगम की तंबू नगरी...
6 स्नान पर्व, पहला 10 जनवरी और अंतिम 21 फरवरी को : मेले के दौरान कुल 6 स्नान पर्व हैं। पहला स्नान पर्व 10 जनवरी और अंतिम 21 फरवरी (महाशिवरात्रि) को रहेगा। इसके मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे की मदद से इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, सूबेदारगंज, प्रयाग घाट, प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, झूंसी स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं के आवागमन पर पैनी नजर रखी जाएगी, साथ ही इलाहाबाद मंडल के अलावा वाराणसी और लखनऊ मंडल इत्यादि जगह से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे करने की तैयारी कर रहा है।
 
जनवरी 2020 में होगी माघ मेले की शुरुआत : गौरतलब है कि जनवरी 2020 में माघ मेले की शुरुआत होनी है। इस दौरान पूरे 2 माह तक प्रयागराज में दूरदराज से लोग स्नान करने के लिए आएंगे। लेकिन माघ मेले के पौष पूर्णिमा 10 जनवरी, मकर संक्रांति 15 जनवरी, मौनी अमावस्या 24 जनवरी, बसंत पंचमी 30 जनवरी, माघी पूर्णिमा 9 फरवरी, महाशिवरात्रि 21 फरवरी इन कुछ तिथियां पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने आएंगे जिसके चलते रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 
महाशिवरात्रि पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी : 'वेबदुनिया' से बातचीत करते हुए नॉर्थ सेंट्रल-रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर 20, मकर संक्रांति पर 20, बसंत पंचमी पर 35, माघी पूर्णिमा पर 25 और महाशिवरात्रि पर 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
 
बुकिंग काउंटर और पूछताछ केंद्र खोलेंगे : मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र में बुकिंग काउंटर और पूछताछ केंद्र भी खोला जाएगा। मेला क्षेत्र में यात्रियों को अनारक्षित टिकटों की सुविधा के लिए हैंड हेड मशीनें मौजूद रहेंगी जबकि स्टेशनों पर ट्रेनों की जानकारी के लिए मल्टी लैंगुवल अनाउंसमेंट की भी व्यवस्था रहेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

अगला लेख