ramcharitmanas

UP : बेपटरी हुई डबल डेकर ट्रेन, ड्रायवर की सजगता से बड़ा हादसा टला

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (13:47 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस जा रही डबल डेकर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
 
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ जंक्शन से तड़के 4 बजकर 55 मिनट पर आनंद विहार के लिए रवाना हुयी 12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन सुबह करीब सवा दस बजे मुरादाबाद रेलवे यार्ड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की गति धीमी होने और ड्राइवर की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया।
 
डबल डेकर ट्रेन के एक यात्री कोच के दो पहिए पटरी से उतरे। हादसे के कारण दिल्ली लखनऊ रेलमार्ग बाधित है और कई ट्रेनों को फिलहाल अन्य स्टेशनो पर रोक दिया गया है।
 
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के बेपटरी कोच को दुरुस्त करने के लिये क्रेन मंगा ली गई है। रेलवे के आला अधिकारी और तकनीकी विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।
ट्रेन के एक यात्री संजीव त्यागी ने बताया कि रेल की रफ्तार बेहद धीमी थी कि इस बीच ट्रेन लहरा कर तेज झटके के साथ रुक गई। ट्रेन में कई यात्री अपनी सीट से गिर गए। हालांकि किसी को विशेष चोट नहीं लगी।
 
मुरादाबाद में रविवार रात ही एक मिलेट्री की विशेष मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। 24 घंटों के भीतर दूसरी घटना से रेलवे प्रशासन सकते में है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (Symbolic photo)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

अगला लेख