Hanuman Chalisa
✕

एंबुलेंस में स्ट्रेचर के नीचे छिपाई शराब, नकली मरीज समेत 2 गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (15:34 IST)
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में आबकारी टीम को मिली बड़ सफलता
  • डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद
  • शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई
Liquor in ambulance : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस में छिपाकर अवैध शराब ले जाते चालक एवं तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
 
जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम गुरुवार को पुलिस के साथ तीन बजे से मांट क्षेत्र में लगी हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि इसी दौरान सामने से एक एंबुलेंस आती दिखी। पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों की मोर्चाबंदी देख चालक ने गाड़ी को साइड में लगाकर लघुशंका निवारण का भ्रम पैदा करने की कोशिश की।
 
एंबुलेंस चालक संदीप कुमार तिवारी से स्ट्रेचर पर लेटे मरीज के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह सकपका गया। उल्टे-सीधे जवाब देते हुए भाग निकलने का प्रयास किया।
 
एंबुलेंस की तलाशी में नकली मरीज (शराब तस्कर रोशन कुमार निवासी वैशाली, बिहार) की स्ट्रेचर के नीचे छुपाई गईं अवैध शराब की बोतलें निकली। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि वे हरियाणा से अवैध शराब लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ मुख्य रूप से शराबबंदी वाले बिहार में आपूर्ति करते थे।
 
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में तस्करी करना आसान होता था, क्योंकि उस पर किसी को जल्दी संदेह नहीं होता था।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख