Hanuman Chalisa
✕

आदिवासी बच्ची का तेंदुए ने किया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (15:37 IST)
बलरामपुर (यूपी)। बलरामपुर जिले के सोहेलवा क्षेत्र में जंगल के पास बच्चों के साथ खेलने गई 8 वर्षीय एक आदिवासी बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में पाया गया है। पिछले एक माह के दौरान तेंदुए के हमलों की घटनाओं में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।
 
क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि पचपेड़वा विकास खंड के भगवानपुर कोडर गांव में चंद्र प्रकाश नामक व्यक्ति की 8 वर्षीय बेटी अनुष्का पास-पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ रविवार को खेलने गई थी, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और जबड़े से पकड़कर उसे उठा ले गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल के अंदर जा चुका था।
 
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश शुरू की। देर शाम उसका क्षत विक्षत शव जंगल में पाया गया। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और अन्य उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभागीय वन अधिकारी सैम मारन एम. ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने के खेतों व आसपास हांका लगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पता लगाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
 
इलाकाई ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 1 माह के दौरान जिले में तेंदुए के हमले की घटनाओं में दो लड़कियों समेत 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख