sundarkand
✕

अयोध्या में लता मंगेशकर चौराहा, लगेगी 14 टन वजनी वीणा

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (19:16 IST)
अयोध्या। विश्वप्रसिद्ध भारतीय गायका पद्मविभूषित स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के नाम से श्रीराम नगरी अयोध्या में चौराहा बनेगा। इसकी घोषणा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वरकोकिला के निधन के दौरान क़ी थी। इसके बाद से ही अयोध्या के नया घाट चौराहे का नाम परिवर्तित कर लता मंगेशकर चौराहे के निर्माण की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई थीं।
 
माना जा रहा है कि अयोध्या में होने विश्वप्रसिद्ध महामहोत्सव दीपोत्सव पर्व के ही समय प्रदेश के मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। यहां लता मंगेशकर चौराहे की भव्यता एवं सुंदरता के लिए 40 फुट लंबी 14 टन वजनी वीणा लगाई जाएगी। साथ में मां सरस्वती व मां लक्ष्मी का भी चित्र लगाया जाएगा, जो कि अयोध्यावासियों व अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
 
लता मंगेशकर चौराहे पर लगने वाली वीणा अयोध्या पहुंच चुकी है जिसे नोएडा के पद्मश्री से सम्मानित मूर्तिकार ने बनाया है। लता मंगेशकर चौराहे का शुभारंभ होने के उपरांत ही रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को लता मंगेशकर के स्वर में सुनाई देगी राम धुन।
 
अयोध्या को विश्व के मानचित्र में अहम स्थान मिले और अयोध्या नगरी का विकास भी राष्ट्रीय स्तर का हो, इसके विकास का पूरा मानचित्र मुख्यमंत्री ने तैयार किया है। इसका प्रमुख हिस्सा आने वाले समय में लता मंगेशकर चौराहा भी होगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह योगी की दूरगामी सोच के हिस्से में से एक है। अभी आगे आने वाले समय में अयोध्या में काफी बदलाव नजर आने वाला है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख