ramcharitmanas

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की आज आखिरी मौका, नहीं तो होगा जुर्माना

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (14:52 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आज गुरुवार को आखिरी तिथि है। इसके बाद प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों को भारी जुर्माना देना पड़ेगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक गौतम बुद्ध नगर जनपद में सिर्फ 50 प्रतिशत वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगावाई है।

ALSO READ: विमानों में बीच की सीट खाली छोड़ने से संक्रमण का खतरा कम
 
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रशांत तिवारी ने बताया कि 15 अप्रैल तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने का अंतिम दिन सरकार ने तय किया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे के बाद यह समयसीमा खत्म हो जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि नोएडा में अब तक करीब 7.5 लाख वाहन पंजीकृत है और दूसरे जिले तथा अन्य राज्यों में पंजीकृत करीब 2.50 लाख वाहन गौतम बुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सबको मिलाकर नोएडा की सड़कों पर तकरीबन 10 लाख गाड़ियां चल रही हैं जबकि अब तक 3.7 लाख वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि इन प्लेटों को लगवाने के मामले में गौतमबुद्ध नगर का रिकॉर्ड बहुत खराब है। उन्होंने बताया कि 3,78,319 वाहनों पर ही ये प्लेटें लगी हैं और इसमें 1,33,750 वाहन पुराने हैं। है। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख