Hanuman Chalisa
✕

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट, यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच हुआ एमओयू

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2026 (00:59 IST)
- ललितपुर फार्मा पार्क को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगा एमओयू
- उत्तर भारत के औद्योगिक क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से निर्बाध रूप से जोड़ना है इस पहल का उद्देश्य
- दादरी-खुर्जा रेल लिंक के जरिए पश्चिमी व पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ेगा ललितपुर फार्मा पार्क
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी फार्मास्यूटिकल विनिर्माण हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता ललितपुर फार्मा पार्क को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगा। यह एमओयू यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद और जेएनपीए के अध्यक्ष गौरव दयाल द्वारा संपन्न किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर भारत के औद्योगिक क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से निर्बाध रूप से जोड़ना है।
 

मल्टीमोडल नेटवर्क से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

समझौते के तहत दादरी-खुर्जा रेल लिंक का उपयोग करते हुए ललितपुर फार्मा पार्क को पश्चिमी और पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC और EDFC) से जोड़ा जाएगा। इससे औषधीय उत्पादों का तेज, सुरक्षित और किफायती परिवहन संभव होगा। यह नेटवर्क उत्पादों को सीधे जेएनपीए तक पहुंचाएगा, जो भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है और 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से जुड़ा हुआ है।
ALSO READ: योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इजराइल से सकुशल लौटा अखिलेश

मुख्यमंत्री की परिकल्पना को मिलेगा बल

यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद ने कहा कि ललितपुर फार्मा पार्क, योगी आदित्यनाथ के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को औषधि निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। यह साझेदारी निवेशकों को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी। इस समझौते के तहत फार्मा क्लस्टर की इकाइयों को कच्चे माल के आयात और तैयार उत्पादों के निर्यात के लिए सुगम लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे निर्यात-आयात गतिविधियों में तेजी आएगी।
 

तकनीकी सहयोग से मजबूत होगी सप्लाई चेन

फार्मा सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी और परिचालन सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। इससे उद्योग, लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सप्लाई चेन अधिक सक्षम बनेगी।
ALSO READ: सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी व MP के मुख्यमंत्री यादव
यह साझेदारी राज्य के औद्योगिक विकास को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जोड़ने का काम करेगी, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए अधिक आकर्षक बनेगा। ललितपुर फार्मा पार्क, औद्योगिक कॉरिडोर के निकट स्थित होने के कारण, दादरी-खुर्जा लिंक के माध्यम से वैश्विक शिपिंग मार्गों से जुड़कर निर्यात-उन्मुख विनिर्माण को नई गति देगा।
ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी ने 'काशी कोतवाल' और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
यह पहल न केवल औद्योगिक विकास को तेज करेगी, बल्कि रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण और उत्तर प्रदेश को फार्मा निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख