sundarkand

डीएनडी पर किसानों का धरना समाप्त, सीएम योगी से मुलाकात का मिला आश्‍वासन

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (15:45 IST)
फाइल फोटो

नोएडा। डीएनडी फ्लाई-वे पर पिछली रात से चल रहा किसानों का धरना शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।

किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि वह एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात करवाएंगे। जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ 3 दिन के अंदर बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद किसान नेता डीएनडी पर चल रहे धरने को समाप्त करके वापस लौट गए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मालूम हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के किसान कल शाम से ही नोएडा व दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर धरने पर बैठे थे। मौके पर दिल्ली व उत्तर प्रदेश का भारी पुलिसबल तैनात किया गया था।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख