biodatamaker

भाजपा नेता से परेशान किसान ने दी जान, सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2023 (12:35 IST)
Uttar Pradesh Kanpur news : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक किसान बाबू सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे लेट कर आत्महत्या कर ली। उसने भाजपा नेता पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
 
बताते चले कि चकरी गांव निवासी बाबू सिंह यादव (50) किसान थे। परिवार में पत्नी बिट्टन और दो बेटी रूबी और काजल है।
 
किसान के भतीजे ने बताया कि भाजपा नेता प्रिया रंजन अंशु दिवाकर जो की मैनपुरी की कितनी विधानसभा से किशनी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रिया रंजन अंशु दिवाकर, बबलू यादव, राजेंद्र ने चाचा को धोखा देकर उनकी 6 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा ली और 7 लाख रुपए नगद दिए और बाकी 6 करोड़ रुपयों का चेक देते हुए कागजों पर साइन करवा लिया। कुछ दिनों के बाद चेक में गलती होने की बात कहते हुए बाकी रकम की चेक भी छीन लिए।
 
 
इस दौरान चाचा शिकायत करने के लिए दर-दर भटकते रहे और वही सभी आरोपियों ने जमीन किसी अन्य को बेच दी। शुक्रवार को चाचा ने जब अपनी जमीन पर प्लाटिंग होते देखी तो वह तनाव में आ गए। घर पहुंच कर रोते हुए उनके साथ ही धोखाधड़ी की सारी घटना चाचा और दोनों बच्चों को दी।
 
उन्होंने कहा कि सब कुछ खत्म हो गया। हमारे बच्चों का क्या होगा और अब यह जिंदगी कैसे कटेगी। यह बात कहने के बाद चाचा घर से बाहर चले गए और रात भर जब घर नहीं लौटे तो हम सभी चाचा की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर चाचा के शव होने की जानकारी दी।
 
 
किसान के भतीजे ने बताया कि पुलिस को चाचा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिस पर चाचा ने मुख्यमंत्री को संबोधित सुसाइड नोट में कानून याद दिलाया है।
 
उन्होंने लिखा, 'आपसे मेरी शिकायत है कि आपके राज्य में आप की ही पार्टी के सदस्य आपका ही कानून तोड़ रहे हैं। आपकी केन्द्र सरकार ने लागू किया था कि कोई भी लेनदेन 20,000 से ऊपर का रजिस्ट्री से होगा। मुझे छह करोड़ 29 लाख की फर्जी चेक देकर मेरी छह बीघा जमीन ले ली गई और बाद में जबरन चेक छीन भी ली और क्या लिखूं। लिखने को तो बहुत कुछ है। लेकिन कुछ मतलब नहीं बना। सारे फोटो फोन में हैं। आत्महत्या के जिम्मेदार प्रिय रंजन दिवाकर, बबलू यादव है। हो सके तो आप बच्चों को न्याय दिलवा दीजिएगा।
 
वही पूरी घटना को लेकर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख