Hanuman Chalisa
✕

कानपुर देहात में दबंग हुए बेखौफ, छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती पर घर में घुसकर किया हमला

Updated: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (08:02 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दबंगों इतने बेखौफ और हौसले कितने बुलंद है कि उनके अंदर पुलिस का बिल्कुल डर नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती पर उसके के घर में घुसकर दबंगों ने चौपड़ से हमला कर दिया।

हमलावर युवती को तब तक मारते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ी। घबराए परिजनों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों के आता देख आरोपी दबंग मौका पा फरार हो गए।
 
पुलिसकर्मी युवती को इलाज के लिए सीएससी अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। वही दबंगों की दबंगई की चर्चा पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। इसके बाद क्षेत्रीय लोग पुलिस पर सवाल खड़े करने लगे। बढ़ते दबाव को देखते हुए गजनेर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हमला करने वाले मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
 
क्या था मामला - कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र निवासी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की 23 वर्षीय बेटी एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। इसी कॉलेज में दबंग आरोपी भी पढ़ता था। वह रास्ते में अक्सर उससे छेड़छाड़ करता तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। 2 माह पहले भी उसने छेड़छाड़ की थी, इस दौरान बहन ने विरोध किया था।
 
इसी से नाराज आरोपी ने देर रात 5 साथियों के साथ घर में घुसकर चापड़ से हमला कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल युवती को पास की सीएससी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए कानपुर रिफर कर दिया। परिजन युवती को लेकर कानपुर पहुंचे जहां प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती को भर्ती कराया है। उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
 
क्या बोले अधिकारी - पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात घनश्याम ने बताया कि थाना गजनेर क्षेत्र के सरवन खेड़ा ब्लॉक परिसर में निवास कर रही महिला को एक युवक द्वारा चापड़ से हमला घायल कर दिया गया,जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुंचकर घायल महिला को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
 
परिजनों से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा पीड़िता का स्वास्थ्य सामान्य है, परिजनों एवं पीड़िता की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की व्यवस्था कर दी गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख