kalsarpa dosh calculator
✕

6 साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप, तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका...

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (14:24 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना घाटमपुर के अंतर्गत शनिवार देर रात से लापता 6 साल की बच्ची का शव काली मंदिर के पास खेतों में क्षत-विक्षत मिला और बच्ची के शरीर से कई अंग गायब हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस को खून से सनी चप्पल बरामद बरामद हुई है। गांववाले तांत्रिक द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में रहने वाले करन कुरील की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया को गांव में रहने वाले एक किशोर पटाखा दिलाने के बहाने घर से लेकर गया था। इसके बाद से ही श्रेया लापता हो गई थी। बच्ची की तलाश देर रात से ही परिजन कर रहे थे।

इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी, लेकिन बच्ची का कोई भी पता नहीं चल रहा था। आज सुबह खेतों में क्षत-विक्षत हालत में बच्ची के शव की जानकारी ग्रामीणों ने जब परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर हंगामा करने करने लगे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। ग्रामीण तंत्र-मंत्र के चलते हत्या करने की बात कहने लगे।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को शांत कराया और संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर डॉग स्कवॉड व फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुकदमा पंजीकृत करते हुए हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस जघन्य अपराध में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। डीआईजी कानपुर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने घटना को लेकर कहा कि शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बलि के साथ रंजिश व अन्य एंगल पर भी पुलिस जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख