dharma sangrah
✕

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (07:29 IST)
- 2.10 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ चंदौली में तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी एएनटीएफ ने की कार्रवाई
- चंदौली में की जानी थी 1 किलो से ज्यादा हेरोइन की सप्लाई, पुलिस गिरोह की जांच में जुटी
- आरोपी ने बताया, वह अपने पार्टनर के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता है
Uttar Pradesh News : योगी सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.10 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की है। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर अभिषेक सोनकर को गिरफ्तार किया है।
 
डीजीपी कार्यालय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर का निवासी है। एएनटीएफ टीम ने उसके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में गोदना मोड़ सर्विस रोड से की गई।
ALSO READ: योगी सरकार की बड़ी पहल: सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर

चंदौली में करनी थी सप्लाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। बरामद हेरोइन भी वह अपने पार्टनर के कहने पर किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए चंदौली की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख