ganesh chaturthi
✕

महंगा पड़ेगा होली पर पशुओं पर रंग डालना, हो सकती है जेल

Updated: मंगलवार, 7 मार्च 2023 (14:04 IST)
कानपुर देहात। अगर आप कानपुर देहात में रहते हैं और होली के त्योहार पर रंग खेलने की योजना बना रहे हैं। तो इस भूलकर भी पशुओं के ऊपर रंग न डाले। वरना होली के रंग में भंग पड़ सकता है और आप को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा कानपुर देहात डीएम का जारी फरमान कह रहा है।
 
डीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस बार होली के त्योहार पर पशुओं पर रंग डालने वाले के ऊपर पशु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। 
 
कानपुर देहात डीएम नेहा जैन ने कहा कि होली पर्व के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति भैस, गाय आदि पशुओं के ऊपर रंग आदि न डाले। अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधि में संलिप्त होता है। तो संबंधित के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि पशुओं को अनावश्यक पीड़ा व यातना पहुंचाने के निवारणार्थ और उस प्रयोजन के लिए पशुओं के प्रति क्रूरता न अपनायी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
 
पशुओं में चाट कर साफ करने की होती है प्रवृति : कानपुर देहात डीएम नेहा जैन के फैसले की तारीफ करते हुए डॉ अजय वर्मा ने कहा कि यह फैसला बहुत अच्छा है। क्योंकि रंगों से जानवरों के स्वास्थ्य पर बेहद गंभीर असर पड़ता है।
 
उन्होंने बताया कि पशुओं में अपने ही शरीर को चाट कर साफ करने की प्रवृति होती है। जब यह कैमिकल युक्त रंग उनके शरीर में जाते हैं। तो वह पेट और आंत संबंधी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
 
होली के इन रंगों में लीड ऑक्साइड, एल्यूमिनियम ब्रोमाइड, मरकरी सल्फेट और कॉपर सल्फेट आदि रसायन शामिल होते हैं। इन्हीं जहरीले टॉक्सिन के कारण पशुओं को स्किन एलर्जी और जलन का खतरा बना रहता है। ऐसे में सभी लोगों को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि बेवजह पशुओं के ऊपर रंग नहीं डालना चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख