Hanuman Chalisa
✕

बांकेबिहारी मंदिर में होली की मस्ती, रंगों में सराबोर हुई कान्हा की नगरी

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (23:04 IST)
वृंदावन। रंगभरी एकादशी के बाद श्रीबांकेबिहारी धाम में परंपरागत रूप से होली उत्सव शुरू हो जाता है। चारों तरफ केसर टेसू के फूलों से केसर रंग की धूम नजर आती है और वातावरण सुगंधित हो जाता है। मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन और गुलाल के साथ होली खेली जाती है। बांकेबिहारी के दर्शन के लिए दूरदराज से लोग आते है और यहां अबीर-गुलाल की मस्ती से सराबोर हो जाते हैं।

ALSO READ: भक्त प्रह्लाद के बारे में 10 बातें होली के दिन जरूर पढ़ें
 
होली का नाम सुनते ही मन में एक गीत घुमड़ आता है, 'आज ब्रज में होली रे रसिया...'। मथुरा-वृंदावन की गलियों में होली रास और रंग की तैयारी 1 महीने पहले से प्रारंभ हो जाती है। देश-विदेश के पर्यटक होली पर बांकेबिहारी की नगरी में पहुंच जाते हैं और होली की मस्ती उनके कण-कण में नजर आती है।

ALSO READ: होलिका दहन उपाय : जलती होली में नारियल और कपूर सहित डालें 10 चीजें
 
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को नजारा एकदम बदला हुआ दिखाई दिया। मंदिर के पट खुले और श्रृंगार आरती के बाद वहां के पुजारियों और सेवाधिकारी ने ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया। ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगते ही मंदिर में अबीर और गुलाल के साथ होली की मस्ती का अद्भुत नजारा नजर आने लगा। मंदिर परिसर में जगमोहन के सेवादार टेसू के रंग की बरसात कर रहे थे जिसे देखकर श्रद्धालुओं का मन बरबस ठाकुरजी के चरणों में शीश नवाने के लिए आतुर हो उठा।
 
देश के कोने-कोने से आए भक्तगण ठाकुरजी के प्रसादस्वरूपी रंग में रंगने को आतुर नजर आए। मंगलवार 9 बजे सुबह से दोपहर तक जब राजभोग आरती का समय हुआ, तब होली की खुमारी भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही थी। होली की मस्ती में भक्त समय भूल गए और मंदिर परिसर से बाहर नहीं आना चाहते थे। बस वे अपने ठाकुरजी के साथ होली का भरपूर आनंद लेना चाहते थे। शाम को जब मंदिर के कपाट खुले तो मंदिर में होली का रंगरास फिर से शुरू हो गया।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख