dharma sangrah

हिंदू पक्षकार का दावा- बाबा मिल गए...

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (13:35 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हुए सर्वे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है और सर्वे टीम में शामिल सभी सदस्य, अधिकारी व अधिवक्ता लौट चुके हैं। इस दौरान हिंदू पक्ष की ओर से पक्षकार सोहनलाल आर्य ने मुस्कुराते हुए मीडिया से कहा कि जिस घड़ी का इंतजार था वह पूरी हो गई है "बाबा मिल गए हैं" लेकिन वही मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी नही मिला है।
 
जिन खोजा तिन पाइयां... : सर्वे पूरा होने के बाद हिंदू पक्ष कार सोहनलाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस घड़ी का इंतजार था वह घड़ी आ गई है और बाबा मिल गए हैं। उन्होंने आगे बोलते हुए कबीर दास के दोहे का उदाहरण दिया कि  'जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ'। 
 
इस बात पर उनसे इसका अर्थ बताने को कहा गया तो उन्‍होंने स्‍पष्‍ट जवाब दिया कि 'नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए'। लेकिन इस दौरान में खुलकर भी बोलने के लिए तैयार नहीं थे सिर्फ और सिर्फ चेहरे पर मुस्कुराहट और विक्ट्री का निशान दिखा रहे थे। और कोर्ट में मामला होने के चलते कोर्ट के सम्मान की बात कह रहे थे और कह रहे थे इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बोल सकते है।
सर्वे टीम में थे शामिल : बनारस के महमूरगंज निवासी लक्ष्‍मी देवी (याचिकाकर्ता) के पति सोहनलाल आर्य इस मामले में अदालत की ओर से सर्वे की 52 लोगों की टीम में शामिल किए गए थे। सर्वे पूरा होने के बाद उन्होंने साफ तौर पर इशारा किया है कि जिस मामले को लेकर उन्होंने याचिका दायर करी थी वह मामला सही पाया गया है और जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

अगला लेख