Hanuman Chalisa

बढ़ती ठंड को देख लॉयन सफारी पार्क में बब्बर शेर के लिए किया गया हीटर का इंतजाम

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (15:10 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में तेजी के साथ गिरते पारे और देर रात अचानक बढ़ रही ठंड को देखते हुए अब इटावा के लॉयन सफारी पार्क में बब्बर शेर और तेंदुआ समेत अन्य वन्य जीवों के बाड़ों को गरम रखने के लिए पुआल और घास के अलावा 38 हीटरों का इंतजाम किया गया है।
 
पार्क के रेंजर विनीत सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि पार्क में ब्रैडिंग सेंटर, एनिमल हाउस, क्वारंटीन सेंटर समेत सभी जगह कड़ाके की सर्दी में तापमान को दुरुस्त रखने के लिए विशेष और व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बाड़ों में जमीन पर पुआल और घास के साथ बोरे बिछाए गए हैं। छत से ओस और हवा से बचाव के लिए बाड़ों पर शीट या चटाई लगाई गई है। खिड़कियों में चटाई लगाकर अनेक बाड़ों को पैक कर दिया गया है।
ALSO READ: मोदी ने केवडिया में आरोग्य वन, एकता मॉल, बच्चों के लिए पोषक पार्क का उद्घाटन किया
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर रूम हीटर, हीटर, पुआल, कारपेट, पर्दे और खिड़कियों में शीशे आदि लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह से जानवरों तक हवा न पहुंच सके और सभी सेंटरों का तापमान गर्माहटभरा बना रहे। वैसे तो पूरे के पूरे सफारी में ही तापमान बहुत ही अधिक कम रहता है लेकिन एनिमल हाउस में पारा अन्य स्थानों के मुकाबले सबसे कम रहता है। यहां 4 शेरों के लिए 5 हीटरों का इंतजाम किया गया है। इसमे 2 ऑइल हीटर और 3 फाग हीटर हैं। इसके साथ ही पूरे इटावा सफारी पार्क में 38 हीटर लगाए गए हैं।
 
सक्सेना ने बताया कि जहां शेर शावक और भालू इत्यादि को रखा गया है, वहां तापमान मापने के लिए थर्मामीटर को लगाकर रखा गया है जिसके जरिए समय-समय पर ऑन ड्यूटी सफारी स्टाफ तापमान चेक करता रहता है। इसके साथ ही जानवरों के रखने के सभी स्थानों को पूरी तरीके से लॉक करके रखा गया है। जहां प्लास्टिक सीट से कवर किया गया है वहीं दूसरी ओर तिरपाल डाला गया है इससे अंदर हवा जाने की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई है। केवल शुद्ध हवा के लिए थोड़े से स्थान को हर केंद्र में छोड़कर रखा गया है।
 
उन्होंने बताया कि इटावा सफारी पार्क में ब्रैडिंग सेंटर का तापमान रात में 7 से लेकर के 10 तक गिर जाता है। इसके साथ ही एनिमल हाउस 1 का तापमान 8 के आसपास रात को रहता है जबकि सुबह 4 बजे के आसपास तापमान 13 और दिन में 22 या 23 तक रहता है। इससे ऊंची जगह पर तापमान 28 डिग्री तक भी रहता है। जानवरों को गर्म रखने के लिए तापमान मेंटेन रखने के लिए ये सब इंतजाम किए गए हैं। हीटर के अलावा नाइट सेल के अंदर लकड़ी के तख्ते डालकर के रखे गए। उनमें पुआल की व्यवस्था कर दी गई है और रोशनदान को एयर टाइट बंद करा दिया गया है।
 
पुआल की गर्मी से जानवरों को खासा आनंद मिलता है। जो स्टाफ और ड्यूटी पर रहता है, वह इस बात को देखकर के बताता है कि जानवर ज्यादातर समय पुआल पर ही बैठा रहता है। इससे यह बात स्पष्ट होती है कि पुआल से जानवरों को गर्मी मिलती है।
 
इटावा सफारी पार्क में 4 लेपर्ड और 2 लेपर्ड शावक हैं। 18 बब्बर शेर हैं जिसमें 9 नर और 9 मादा हैं। 3 भालू है और 66 के आसपास ब्लैक बक हैं। 12 सांभर और 37 हिरण हैं। इतने जानवर यहां हैं, जो अपने-अपने नाइट शेड में रहते हैं। इस समय तापमान सफारी में 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा हुआ है। वैसे यह तापमान जनवरी माह में पहुंचा करता था। वैसे सफारी परिसर में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख