suvichar

हाथरस गैंगरेप केस : मौत के बाद भी दर्द, आधी रात को जला दिया पीड़िता का शव

Updated: बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (14:53 IST)
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की लपटों को जितनी दबाने की कोशिश की जा रही है, वे उतनी ही ऊपर उठ रही हैं। ...और उससे उठता धुआं हमारी व्यवस्था के चेहरे पर कालिख ही मल रहा है। 
 
इसी घटनाक्रम से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती की दूर चिता जल रही है और वहां तक पुलिस किसी को भी नहीं जाने दे रही है। सवाल यह है कि ऐसा क्या था जो पुलिस-प्रशासन छिपाने की कोशिश कर रहा था।

शुरू में तो यह भी कहा गया था कि जिस समय युवती की चिता जल रही थी, उसके परिजनों को भी वहां नहीं जाने दिया। हालांकि बाद एक वीडियो और सामने आया, जिसमें परिजन चिता के पास दिखाई दे रहे हैं और अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कर रहे हैं। 
 
 
पुलिसकर्मी मीडियाकर्मियों से कहता मेरी यही ड्‍यूटी है कि मैं आप लोगों को आगे बढ़ने से रोकूं। मुझे यहां इसीलिए तैनात किया गया है कि लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े। मैं कोतवाल तो हो सकता हूं, लेकिन मुझे बोलने का अधिकार नहीं, जिसे बोलने का अधिकार है वह बोले।
 
सवाल तो लोग आधी रात के वक्त चिता जलाने को लेकर भी उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि हिन्दू समुदाय में तो वैसे भी सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार की परंपरा नहीं होती है। 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख