suvichar
✕

नोएडा में कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, फिर लोहे की छड़ से किया हमला

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (12:27 IST)
gautam buddha nagar news : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर कांस्टेबल ने किसी तरह से ट्रैक्टर के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने लोहे की छड़ से कांस्टेबल के ऊपर जानलेवा हमला भी किया और मौके से भाग गया।
 
बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार की है। यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गोविंद सिंह ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि शाम करीब छह बजे जब वह पी-3 गोल चक्कर पर दो अन्य सहयोगियों विनय तोमर तथा तिमिर चंद्र शर्मा के साथ यातायात ड्यूटी पर तैनात थे, तभी कासना की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक वहां से गुजरा।
 
ट्रैक्टर चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था और जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने ट्रैक्टर को एकदम से मोड़कर उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद सिंह ट्रैक्टर के बंपर पर चढ़ गए और काफी दूर जाकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को रोका। ट्रैक्टर चालक ने उतरते ही लोहे की छड़ से सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई।
 
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के अन्य कर्मी घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच जारी है।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख