ganesh chaturthi

नशे में धुत्त बेरहम पिता ने चिल्लाकर कहा, मैंने अपनी दोनों बेटियों को मार दिया है...

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (15:24 IST)
मेरठ में कलयुगी पिता ने अपनी दो बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बेहरम पिता का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। नाराज पत्नी दोनों बेटियों को लेकर मायके में रहने लगी। शुक्रवार को आरोपी अपनी ससुराल पत्नी के पास पहुंचा और बेटियों पर अपना हक जताते हुए साथ ले आया। कुछ घंटे उसने बच्चियों को अपने साथ रखा और बीती रात उनका गला घोंटकर हत्या कर दी।
 
पीड़ित मां की तहरीर पर अभियुक्त पिता अरुण के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में रहने वाले अरुण की शादी जानी क्षेत्र की रहने वाली नीशू से हुई थी। इस दंपत्ति के 4 वर्षीय नैना और 6 साल सृष्टि नाम की दो बेटियां थीं। अरुण शराब का आदी था, जिसके चलते अक्सर पत्नी से कहा-सुनी होती रहती थी।
आसपास के लोगों के मुताबिक 5 माह पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ। अरुण ने बेटा पैदा न करने पर नीशू को खरीखोटी सुनाई, जिससे विवाद बढ़ गया। पीड़ित नीशू अपने मायके जानी में दोनों बच्चियों के साथ रहने लगी। अचानक ने 13 अगस्त (शुक्रवार) को अरूण ससुराल पहुंचा। पत्नी और ससुराल पक्ष ने पुरानी बात भूलकर उसकी आवभगत की।

नीशू को उम्मीद थी की शायद उसका पति बदल गया है और इसलिए मिलने आया है, लेकिन अरुण के दिल और दिमाग में कुछ और ही चल रहा था, वह अपनी दोनों मासूम बच्चियों पर हक जताते हुए बीती शाम 7 बजे अपने साथ फाजलपुर लेकर आ गया और रात्रि में उनका गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बेटियों के मौत के घाट उतारने के बाद नशे में चूर अरुण मोहल्ले में चिल्लाकर कह रहा था कि उसने अपनी दोनों बेटियों को मार दिया है और उनकी लाश कमरे में पड़ी है। अब अपनी पत्नी को भी हत्या कर दूंगा, आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी अरुण घटनास्थल से फरार हो गया। पड़ोसियों ने अरुण के कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
पीड़ित मां नीशू अपने कलेजे के दो टुकड़ों को खोने के बाद टूट गई है, उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नही ले रहे हैं। बार-बार नीशू रोते हुए कह रही है कि उसके पास अब कुछ नही बचा है। अगर मालूम होता की अरुण की नफरत बेटियों की जान ले लेगी, तो वह कभी भी उनको न भेजती। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गृह क्लेश की बात सामने आ रही है, जांच जारी है। किस वजह से दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया है, वह आरोपी के गिरफ्त में आने के ही खुलासा होगा।
 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख