Hanuman Chalisa
✕

Kanpur Dehat: बुजुर्ग किसान ने जताई व्यथा-कथा, कहा- 'साहब मैं जिंदा हूं, पेंशन दिलवा दीजिए'

Updated: सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (18:21 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में एक बुजुर्ग किसान पिछले डेढ़ वर्षों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर लाकर अधिकारियों से कह रहा है कि 'साहब मैं जिंदा हूं, पेंशन दिलवा दीजिए'। फिर भी वह अपने आपको जिंदा साबित नहीं कर पा रहा है।
 
बुजुर्ग किसान तहसील के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक गुहार लगा चुका है लेकिन इसके बाद भी वह अपने आप को जिंदा साबित नहीं कर पा रहा है। बुजुर्ग ने थक-हारकर अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए कानपुर के मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर को प्रार्थना पत्र देकर खुद को जीवित करने के लिए गुहार लगाई है।
 
क्या है मामला?: कानपुर देहात के ब्लॉक मालासा क्षेत्र के ग्राम सिथरा बुजुर्ग निवासी राम अवतार को सचिव ने कागजों में मृत घोषित कर दिया जिसकी वजह से बुजुर्ग किसान को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब कई महीनों से उसको किसान सम्मान निधि व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली तो उसने अधिकारियों की चौखट के चक्कर काटना शुरू कर दिया।
 
काफी समय तक चक्कर काटने के बाद उसको पता चला कि कागजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया है जिसकी वजह उसकी सारी सरकारी सुविधाएं रुकी हुई हैं। जैसे ही किसान ने खुद को मृत होने की बात सुनी तो वह परेशान हो गया और उसने पूरे मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पास तक गया लेकिन खुद को जिंदा साबित नहीं कर पाया।
 
थक-हारकर बुजुर्ग किसान ने कानपुर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर से खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगाई है जिसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए हैं।
 
क्या बोले अधिकारी?:  पूरे मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच कमेटी बनाई गई है और उसे 3 दिवस के अंदर जांच कमेटी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख