dharma sangrah
✕

Meerut: नशे में धुत ड्राइवर ने कंटेनर से कार को घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (22:15 IST)
मेरठ। आमतौर पर आपने फिल्मी हीरों को कार के साथ स्टंट करते हुए देखा होगा, कार को घसीटते हुए ले जाते हुए रूपहले पर्दे पर खूब एक्सीडेंट्स देखे होंगे। आज हम आपको हकीकत में ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जो कोई फिल्मी नहीं है। यह तस्वीर मेरठ थाने के परतापुर क्षेत्र की है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक नशेड़ी कंटेनर ड्राइवर ने फिल्मी स्टाइल की तरह कार को सड़क पर घसीट लिया।
 
इस दौरान सड़क पर से गुजर रहें आम लोगों ने चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश भी की। लेकिन नशा ड्राइवर के सिर पर चढ़कर बोल रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कार में बैठे 4 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, वहीं सड़क पर किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।
 
नशे में धुत ड्राइवर की करतूत कैमरे में कैद हो गई और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने किसी तरह ड्राइवर को रोका और उसे पकड़कर थाने ले आई और मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
 
रविवार की रात्रि में अनिल कुमार अपने घर रिठानी से किसी काम के लिए बाहर आए थे। वापसी के समय वे बीट गाड़ी से घर की तरफ वापस लौट रहे थे। उनकी कार के आगे एक कंटेनर चल रहा था जिसका चालक नशे में होने के कारण सड़क पर गाड़ी आड़ी-तिरछी दौड़ा रहा था जिसके चलते अनिल अपनी कार आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। कार चालक ने अपनी कार जैसे ही आगे निकालने की कोशिश की तो कंटेनर चालक ने उसे साइड मारने का प्रयास किया।
 
अनिल ने अपनी गाड़ी थाना परतापुर क्षेत्र के संजय वन के नजदीक गाड़ी कंटेनर के आगे लगा दी और कंटेनर चालक को सही से चलाने के लिए कहा। इतना सुनते ही ड्राइवर अपना आपा खो बैठा और उसने कंटेनर को स्टार्ट किया और कार को लगभग 1 किलोमीटर घसीटते हुए रिठानी पीर के पास तक ले आया। बीट गाड़ी में 4 लोग सवार थे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने कंटनेर चालक को रुकने के लिए कहा और उसका पीछा किया।
 
सड़क पर 'रुको-बचो' के शोर के बीच कंटेनर एक खंभे से टकराकर रुक गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और नशे की हालत में कंटेनर ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने इस कंटेनर चालक पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब जमकर ट्रेंड कर रहा है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख