suvichar

UP : सरयू में डुबकी लगाने श्रद्धालु उमड़े, योगी ने कहा- कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (16:07 IST)
dip in Saryu : कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर सोमवार को सुबह भगवान श्रीराम की जन्मस्थली, मंदिरों के शहर अयोध्या (Ayodhya) में सरयू नदी (Saryu river) में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां सरयू नदी में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान (holy bath) देर शाम तक चलेगा।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कहा कि उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में इस अवसर का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की जिससे सृष्टि का पुन:निर्माण संभव हो सका। इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
 
केशव प्रसाद मौर्य ने दीं देव दीपावली की शुभकामनाएं : 'एक्‍स' पर अपने संदेश में उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी समस्त देश व प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सुबह सरयू नदी में स्नान करने के लिए मंदिरों के शहर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सरयू में कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान देर शाम तक चलेगा।
 
अयोध्या प्रशासन ने अयोध्या क्षेत्र को 3 सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया है जिन्हें 15 सेक्टरों में बांटा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नान घाटों पर जल पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और बाढ़ राहतकर्मियों को तैनात किया गया है और सरयू नदी में सुरक्षा के लिए अवरोधक लगाए गए हैं।
 
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि हमने लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी जल बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है, जो एक समय में लगभग 50 हजार भक्तों को समायोजित कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन इस अवसर पर पवित्र स्नान के लिए अयोध्या में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद कर रहा है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख