Daily Horoscope
✕

यूपी में रसोइयों को मिला बीमा सुरक्षा कवच, मुख्यमंत्री योगी ने किया एमओयू

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2026 (01:40 IST)
- स्कूलों में कार्यरत रसोइयों व परिजनों को दो लाख रुपए की बीमा दुर्घटना सहायता दिलाने के लिए है यह अनुबंध
- बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने अनुबंध का किया आदान-प्रदान
- मुख्यमंत्री के हाथों 11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय का चेक व परिधान किट 
- रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत एमओयू हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा) पार्थसारथी सेन शर्मा व एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने रसोइयों व उनके परिजनों के लिए दो लाख रुपए की बीमा दुर्घटना सहायता के सुरक्षा कवच से संबंधित अनुबंध का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की उपलब्धियों संबंधी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। 
 

छात्राओं ने सीएम संग ली सेल्फी, मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें निपुण तराजू के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी। इस दौरान मीना मंच के स्टॉल पर बच्चियों ने मुख्यमंत्री से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिस पर सीएम मुस्कुरा उठे तो बच्चियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद सीएम योगी ने छह माह की अनीता व मो. अली को अपने हाथ से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया और खिलौना दिया। 

मुख्यमंत्री के हाथों 11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, चेक व परिधान किट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 11 रसोइयों को सम्मान व कैशलेस चिकित्सा कार्ड, परिधान किट व बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया। 
ALSO READ: बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज
किरन देवी :  प्राथमिक विद्यालय केसरीगंज सीतापुर 
आशा तिवारी :  प्राथमिक विद्यालय निगोहा-2 लखनऊ
सुनीता :  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर 
सुदेश देवी :  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ऐलमपुर अलीगढ़
सरिता दीक्षित :  प्राथमिक विद्यालय कालभैरव  वाराणसी
गीता देवी :  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गंगारामपुर हरदोई
सीमा सिंह :  प्राथमिक विद्यालय नगरिया लखीमपुर खीरी
रेखा देवी  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर 
पिंकी देवी :  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट  ऐलमपुर अलीगढ़ 
खिलाना :  प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल, ओसिया  उन्नाव
रेखा :  पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजामऊ बछरावां रायबरेली।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख