biodatamaker
✕

मुख्यमंत्री योगी ने विधानभवन में अनेक कार्यों का किया शुभारंभ, भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2026 (00:37 IST)
- मुख्यमंत्री योगी ने विधान परिषद् की डिजिटल लाइब्रेरी, विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया 
- मुख्यमंत्री ने मुख्य भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर तथा विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को विधान भवन में अनेक विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन भूतल स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो समेत अनेक कार्यों का भी शुभारंभ किया। 
 
मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखा। यूपी की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य आदि की झलक भी देखी। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया। सदन के भीतर जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा लिया। 
ALSO READ: जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि : योगी आदित्यनाथ
इसके पहले विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

अगला लेख