ganesh chaturthi

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

Updated: रविवार, 1 मार्च 2026 (23:47 IST)
- मुख्यमंत्री ने आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी किया संवाद
- मुख्यमंत्री योगी ने दी चॉकलेट, बच्चे- बोले हैप्पी होली बाबा जी
- मुख्यमंत्री योगी ने भी दी होली की शुभकामना
Chief Minister Yogi Adityanath : गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। जापान व सिंगापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। 
 
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-आरती की। यहां मंदिर परिसर में बच्चों को चॉकलेट दिया। फिर बाहर निकले तो आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से संवाद किया। आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री ने आसपास के लोगों को होली की बधाई दी। 
ALSO READ: यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार
मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने यहां बाबा की आरती व विधिविधान से पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। 
 

हैप्पी होली बाबा जी! 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब काल भैरव मंदिर से निकले तो बाहर दुकानों पर कुछ बच्चे बैठे दिखे। मुख्यमंत्री को देखकर बच्चों ने कहा हैप्पी होली बाबा जी। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से हालचाल जाना, फिर पढ़ाई के बारे में भी पूछा।
ALSO READ: यूट्यूबर सलीम के मामले में CM योगी ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को होली की शुभकामना दी, फिर चॉकलेट भी प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता से कहा कि दही ढककर रखा करो।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख