Hanuman Chalisa

CBI की 40 ठिकानों पर छापेमारी, यूपी के रिवर फ्रंट घोटाले में बड़ी कार्रवाई

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (11:58 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर सीबीआई (CBI) ने उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। रिवर फ्रंट घोटाला सपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था।
 
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और रायबरेली में छापेमारी की गई है। इस मामले में शुक्रार को ही 190 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 
 
2017 में यूपी की योगी सरकार ने रिवर फ्रंट घोटाले की जांच का आदेश दिया था और इस मामले में न्यायिक आयोग का गठन किया था। जांच के दौरान पता चला था कि डिफॉल्टर कंपनी को ठेका देने के लिए टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया था। पूरे प्रोजेक्ट में करीब 800 टेंडर निकाले गए थे। इस मामले में निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियरों पर कई गंभीर आरोप हैं.
 
उल्लेखनीय है कि गोमती रिवर फ्रंट के लिए सपा सरकार ने 1 हजार 513 करोड़ मंजूर किए थे। इस काम के लिए 1 हजार 437 करोड़ रुपए जारी हो चुके थे, जबकि काम 60 फीसदी ही हुआ है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख