dharma sangrah

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान 2 बसों में टक्कर, 3 की मौत

Updated: रविवार, 18 दिसंबर 2022 (10:32 IST)
उत्तरप्रदेश में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह 2 बसों की भिंडत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हुए हैं।
 
हादसा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सुबह 5 बजे बसों के बीच ओवरटेक के दौरान हुआ। यहां नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक यात्रियों से भरी बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
रविवार तड़के 5 बजे के आसपास एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली की तरफ जा रही थी। वही पीछे से प्रतापगढ़ से आनंद विहार जाने वाली बस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 157 के पास आवर टेक करने के चक्कर में मध्यप्रदेश वाली बस में टक्कर मार दी।
 
घटना के समय बस सवार यात्री सो रहे थे, जैसे ही उन्हें हादसे का आभास हुआ तब तक बस के परखच्चे उड़ चुके थे।  बस में बैठे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े, पुलिस को सूचना दी गई।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को रेस्क्यू करते हुए यथार्थ हास्पिटल व जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक तीन यात्रियों की जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी, जबकि 13 यात्रियों को गंभीर अवस्था में भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

अगला लेख