kundali milan
✕

Kanpur News: दरोगाजी की दबंगई, पैसे मांगने पर दुकानदार को बोला, 'लिख दूंगा मुकदमा'

Updated: सोमवार, 19 जून 2023 (12:33 IST)
Kanpur News: कानपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा एक दुकानदार के पैसे मांगने पर मुकदमा लिखने की धमकी देने के साथ-साथ विवाद करता हुआ नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी वेस्ट ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया है।
 
क्या है वायरल वीडियो? :  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई पड़ रहे दरोगा थाना कल्याणपुर की चौकी पनकी रोड पर तैनात सर्वेन्द्र कुमार बताए जा रहे हैं, वहीं वायरल वीडियो में दिख रहे दुकानदार का नाम मसवानपुर निवासी राकेश साहू बताया जा रहा है और वे सराय चौराहे पर बालाजी स्वीट्स नाम से एक रेस्टॉरेंट चलते हैं।
 
वीडियो में साफतौर पर दिखाई पड़ रहा है कि राकेश साहू दरोगा सर्वेन्द्र कुमार से सामान के पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता हुआ भी नजर आ रहा है। इस दौरान दरोगा सर्वेन्द्र कुमार दुकानदार राकेश साहू से मुकदमा दर्ज करने की बात भी कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाने की बात भी कही जा रही है, वहीं वीडियो में दुकान पर खड़े अन्य ग्राहक भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान किसी ग्राहक में पूरे विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।
 
पुलिस ने जारी किया बयान : वहीं वायरल वीडियो को लेकर डीसीपी वेस्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि थाना कल्याणपुर अंतर्गत वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक सर्वेन्द्र कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन संबद्ध किया जा रहा है, साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच एसीपी पनकी से कराई जा रही है जिससे कि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके और सही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख