Daily Horoscope
✕

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (00:20 IST)
Bulandshahr Cylinder Blast :  उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और 5 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबें में दबे होने की सूचना आई है। आधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिए गए हैं।
ALSO READ: Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।
 
पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मलबे को हटाकर उसमें कोई और तो नहीं है यह देखा जा रहा है। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

अगला लेख