Hanuman Chalisa
✕

गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के 3 स्‍लैब गिरे, अखिलेश का भाजपा पर बड़ा आरोप

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2024 (14:18 IST)
Bulandsahar news in hindi : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिर गए। हादसे में इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कलेक्टर ने मामले में जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बना दी है। इस बीच, सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।
 
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गजरौला गांव में गंगा नदी पर अमरोहा को जोड़ने वाला पुल बन रहा है, जिसमें कल रात तीन स्लैब डाले गए थे जो क्षतिग्रस्‍त होकर गिर गए। कोई जनहानि नहीं हुई है।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे काम खत्म हुआ था। उसके बाद मौसम खराब हुआ और स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, वहां कोई व्यक्ति नहीं था। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने ने बताया कि पुल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्‍ट्रक्‍शन) पद्धति पर बन रहा है और इसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच भी कराई जाती रही है। कल ही तीनों स्लैब डाले गए थे और रात में मौसम भी खराब हुआ है। इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच समिति जो विवरण देगी उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि पुल के खंबों को कोई क्षति नहीं हुई है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख